उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 जनवरी, शनिवार , माघ , कृष्ण पक्ष, अमावस्या , वि. सं. 2079)

Ten

◆ चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड स्थित श्री आदिबदरी मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन पर्यटन और सांस्कृतिक विकास मेला आज संपन्न हो गया है।
◆ मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा संघ के वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया।
◆ उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धंसाव क्षेत्र में पानी का रिसाव घटकर अब 136 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) हो गया है। अब तक कुल 863 भवनों में दरारें चिन्हित हुई हैं ।
◆ प्रदेश में मोटे अनाज के उत्पादन और बाजार उपलब्ध कराए जाने के लिए रेस्टोरेंट में इनसे बने पकवानों को परोसा जाएगा। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने देहरादून में यह निर्देश दिए।
◆ देहरादून के किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आज ‘‘परीक्षा पर चर्चा’’ कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने प्रतिभागी छात्रों के तैयार किए गए पेंटिंग का अवलोकन किया।
◆ उत्तरकाशी में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित।
◆ चंपावत जिले के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस थाना क्षेत्रों में अपनी जगह बनाई है।
◆ परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत आज कोटद्वार स्थित आदर्श राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज में गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्कूली बच्चों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान सांसद रावत ने बच्चों से अपने स्कूली समय के अनुभव साझा किये।
◆ कोटद्वार में आगामी 3 फरवरी से 5 फरवरी तक तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।