वंदना कटारिया अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित… उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (13 नवंबर)

◆ मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्व गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा गलत कार्य करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जिलाधिकारी त्वरित कार्यवाही करें।

◆ आज मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया।

◆ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान 15 नवंबर को देहरादून आएंगे।

◆ डेंगू की तरह लोगों को बीमार करने वाले जीका वायरस के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी उत्तराखंड में स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए।

◆ उत्तराखंड के लाल चावल, बेरीनाग की चाय, बुरांस के शरबत को भी जल्द ही भौगोलिक संकेतांक यानि जीआई टैग मिल सकता है।उत्तराखंड में अब तक आठ उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है।

◆ धर्मनगरी हरिद्वार में वीकेंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ी।

◆ उत्तराखंड की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और 35 खिलाडियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

◆ बागेश्वर: राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा नगर से हरसीला तक माउंटेन बाइकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माउंटेन बाइकिंग रैली को विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी विनीत कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

◆ आर्थिक धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जांच के लिए नैनीताल पुलिस ने फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया लैब का गठन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नवनिर्मित फाइनेंशियल टास्क फोर्स और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल का शुभारंभ किया।

◆ राज्य में 1 से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत 13 व 14 नवंबर और 27 व 28 नवंबर को मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं।