April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (10 जुलाई)

◆ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।

◆ ऋषिकेश। 15 जुलाई से पर्वतीय क्षेत्र के सभी रूटों पर विश्वनाथ सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

◆ वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल सैलानियों से फुल रहा। जांच-पड़ताल के बाद ही सैलानियों को एंट्री मिली।

◆ नैनीताल: हाइकोर्ट ने पूर्व के आदेश का पालन नहीं करने पर हरिद्वार स्थित राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक डीके सिंह को अवमानना नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

◆ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति जी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

◆ जनपद पिथोरागढ़ के विकास खंड विण में थरकोट कृत्रिम झील का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों की पानी की समस्या का निदान हो सकेगा।

◆ मुख्यमंत्री ने आज प्रधानमंत्री सहित कई अन्य कैबिनेट मंत्रियों से बात की।

◆ स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं के लिए उत्तराखंड को नवासी करोड़ का बजट आवंटित किया है।

◆ प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।

◆ राज्य सरकार ने नैनीताल और देहरादून में होटलों को पचास प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किये जाने का निर्देश जारी किया है।