April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (12 सितंबर)

◆ अल्मोड़ा: कालिका स्थित वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली प्राकृतिक फर्नरी (फर्नेटम) खली।

◆ हरिद्वार: जिले में 18,19 और 20 सितंबर को होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई।

◆ पंतनगर विवि को केंद्रीय विवि बनाने के प्रस्ताव के विरोध में उत्तराखंड क्रांतिदल ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

◆ उत्तराखंड में इस साल आयोजित होने वाले खेल कुंभ में अंडर 12 कैटेगिरी नहीं होगी। सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए खेल कुंभ से इस वर्ग को हटाने का निर्णय लिया।

◆ पति ने विवाद होने पर सभावाला क्षेत्र की एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर में कूद गयी। स्थानीय गोताखोरों ने महिला को नहर से सकुशल बाहर निकाल दिया। जबकि महिला की एक चार वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गयी।

◆ नंदा देवी मेले के दृष्टिगत फायर सर्विस अल्मोड़ा द्वारा मेला क्षेत्रो में स्थापित फायर हाईड्रेंडो का किया निरीक्षण।

◆ उत्तराखण्ड को सांस्कृतिक व आध्यात्मिक राजधानी के रुप में विकसित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री।

◆ मुख्यमंत्री से आज देर रात सीएम आवास में बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री मीका सिंह को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

◆ पिथौरागढ़: एसओजी, जनपद पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुलदार की खाल के साथ 01 अभियुक्त को वन अधिनिमय के अन्तर्गत किया गिरफ्तार।

◆ डीआईजी कुमाऊं डॉक्टर नीलेश आनंद भरणे महोदय द्वारा नंदा देवी महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया ।