उत्तराखंड महिला अंडर 19 टीम ने जीती बीसीसीआई ट्रॉफी….. उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (18 अक्टूबर)

◆ मौसम विभाग ने राज्य में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और कम गति की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गरज के साथ आंधी-तूफान और तेज बारिश की आशंका है।

◆ उत्तराखंड निवासी और बतौर स्वतंत्र निर्देशक अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे अश्विनी डंगवाल की फिल्म द ब्रेव चाइल्ड दिसंबर में देशभर में रिलीज की जाएगी।

◆ आज मुख्यमंत्री ने सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं घोषणा अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने घोषणा अनुभाग के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का निरीक्षण करने के साथ ही इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

◆उत्तराखंड की अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए बीसीसीआई की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। उत्तराखंड ने मध्यप्रदेश को आठ विकेट से हराया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा कन्ट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही वर्षा की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सम्पर्क मार्गों की जानकारी भी ली। जिलाधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से मुख्यमंत्री ने फोन से वार्ता कर ताजा अपडेट लिया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती व पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पंतनगर में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का नाम स्व0पंडित नारायण दत्त तिवारी जी के नाम पर रखने की घोषणा की है।

◆ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर राज्य में भारी बारिश से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों के विषय में जानकारी ली एवं केंद्र सरकार द्वारा राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही वर्षा का लगातार जायजा ले रहे हैं। उन्होने सभी जिलाधिकारियों से बारिश की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए हैं कि जिले में बारिश की स्थिति एवं आवागमन की स्थिति की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट दी जाए।

◆ जनपद उत्तरकाशी में लगातार मूसलाधार बारिश बनी हुई हैं । NH-108 नगुण बेरियर चिन्याली सौड़ के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया हैं। गंगोत्री धाम में जबरदस्त बारिश के साथ यमुनोत्री और हर्षिल , सुखी टॉप, चौरंगी खाल की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी।

◆ बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के निकट रविवार देर सांय को एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यात्री वाहन में 6 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुॅचाया। इस वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है।

◆ चम्पावत में भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त,जिले में कल देर रात से लगातार भारी से बहुत भारी बारिश के कारण टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सुखीडाक,आठमिल, चल्थी, स्वाला, धौंन बाराकोट सहित अनेको स्थानों में पहाड़ी से मलबा पत्थर, व भूस्खलन से बंद हो गया है।