April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (2 दिसंबर)

Ten

◆ प्रदेशभर में मौसम के करवट बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया है। आज सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

◆ ऊधमसिंह नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती होने गई गर्भवती ने अस्पताल स्टाफ से फटकार मिलने के बाद इंदिरा गांधी खेल मैदान में नवजात को जन्म दिया।

◆ आईआईटी रुड़की के कंप्यूटर साइंस के छात्र को इंटरनेशनल कंपनी की ओर से दो लाख 87 हजार 550 डॉलर यानी 2.15 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला।

◆ चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। जिसमें अधीक्षण अभियंता को जल जीवन मिशन कार्यो की नियमित निगरानी करने और कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

◆ नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने आज मंडल मुख्यालय पौड़ी में पदभार ग्रहण कर लिया है। आयुक्त का मंडल मुख्यालय आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे,अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर में दस दिवसीय राष्ट्रीय सरस मेला 2021 का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया।

◆ हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स के क्रीडा हॉल का आज खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने लोकार्पण किया। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा जो खेल नीति बनाई गई है उससे खिलाड़ियों में उत्साह है। नई खेल नीति बनने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को सुविधा भी मुहैय्या कराई जा रही है।

◆ चमोली: नन्दा गौरा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017 में 12वीं कक्षा उर्त्तीण करने वाली बालिकाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा। इन सभी बालिकाओं को आगामी 7 दिसंबर 2021 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जरूरी अभिलेख के साथ बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करने होंगे।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल सायं परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 4 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस संबंध में सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की।मुख्यमंत्री धामी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शौर्य दीवार पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।