उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (22 जनवरी, शनिवार, माघ, कृष्ण पक्ष, पंचमी, वि.सं.2078)

Ten

◆ निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव तथा विधानसभा चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इसमें विधानसभा चुनावों के दौरान कोविड सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।

◆ पंजाब प्रांत के नवाँशहर, पठानकोट व लुधियाना आदि में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस की STF ने चार लोगों को गिरफ़्तार किया जो आरोपी को शरण दे रहे थे। पकड़े गए लोगों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

◆ थाना सोमेश्वर पुलिस व उड़नदस्ता टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान बरामद किये अवैध रूप से भंडारण किये गये 23 प्रेशर कुकर।

◆ आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु आभ्यासिक अपराधियों पर जारी है अल्मोड़ा पुलिस की कड़ी निगरानी, द्वाराहाट पुलिस ने 05 व्यक्तियों के विरूद्ध 110 G Crpc के तहत कार्यवाही।

◆ शनिवार को हिल स्टेशन धनोल्टी में पर्यटक सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे सैलानियों के चहरों पर मुस्कान लौट आई और ठिठुरती ठंड में होटलों के कमरों में कैद लोग बाहर सड़कों पर उतर आए।

◆ आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने लोकतंत्र के पर्व में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे युवाओं से आह्वान किया वे उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए पहला वोट दें।

◆ 17 से 19 दिसंबर तक हुई धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में शहर कोतवाली में शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के खिलाफ 22 दिसंबर को पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

◆उत्तराखंड मे स्वास्थ्य विभाग हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को , कोरोना के कुल 4759
नए मामलें दर्ज किये गये ।

◆एम्स ऋषिकेश में जनरल ओपीडी सुविधा को बंद कर दिया गया है। अस्पताल में बढ़ती भीड़भाड़, संक्रमण के चलते यह निर्णय लिया गया है।

◆ हाईकोर्ट नैनीताल ने राज्य और केंद्र सरकार को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड के मदरसों में कार्यरत 600 से अधिक शिक्षकों के मानदेय का भुगतान छह सप्ताह के भीतर करें।