उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (26 सितंबर, अश्विन कृष्ण पंचमी वि. .सं. 2078)

◆ तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन चला रहे संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिला प्रभारियों को 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

◆ 18 सितंबर से 26 सितंबर के बीच बदरीनाथ,केदारनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों में अभी तक 17552 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये।

◆ आज आठ जिलों में कोरोना का कोई भी नया मामला नहीं मिला है, जबकि देहरादून में सात, चमोली में छह, बागेश्वर, टिहरी और यूएस नगर जिलों में एक, एक नए मरीज मिले।

◆ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में निष्कासित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की वापसी की प्रक्रिया हुई शुरू ।

◆ पौड़ी:आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु श्रीनगर में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।

◆ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक देहरादून में आरंभ। कार्यसमिति का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

◆ बागेश्वर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग ने पुरूष वर्ग की साईकिल रैली आयोजित की। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने रैली को कलेक्ट्रेट तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सरयू पुल, भागीरथी बाईपास, आरे बाईपास होते हुए कठायतबाड़ा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई।

◆ रेल एवं टेक्सटाइल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल लाइन के लिए बनाई जा रही टनल का भी मुआयना किया। इस मौके पर अधिकारियों के साथ बैठक में रेल राज्यमंत्री नेे कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

◆ मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में ब्रह्मलीन बीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होने इस अवसर पर घोषणा की कि आस्था पथ स्थित यह वाटिका सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव के नाम से जानी जायेगी तथा इस वाटिका की देखरेख हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण करेगा।

◆ आज मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में ब्रह्मलीन वीतराग सन्त शिरोमणि स्वामी वामदेव जी की प्रतिमा का अनावरण किया।