उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित…. उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (8 नवंबर)

◆ आज मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास में गायक दिलेर महेंदी ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उनकी गायकी समाज में जन जागरण के साथ ही सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने श्री मेहंदी को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

◆ राज्य सरकार द्वारा आगामी 10 नवम्बर, 2021(बुधवार) को छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

◆ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा संचालित योजना हेतु शारदानाथ स्नान घाट का 3.5 करोड़ की लागत से निर्माण व पुनर्स्थापना कार्य का शिलान्यास किया।

◆ अगले 10 दिनों तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहने वाला है। सुबह-शाम की ठंड के बीच दोपहर की धूप मौसम को ख़ुशनुमा बना रही है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पर्यटन के लिहाज से ये समय उपयुक्त है। उत्तराखंड आने की इच्छा रखने वाले लोगों को मौसम को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।

◆ नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा टास्क फोर्स की मशाल यात्रा आज ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर पहुंची। यहां उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित उपस्थित लोगों ने मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री की कार्यशैली, व्यवहार, आचार-विचार, युवा जोश, सकारात्मक सोच एवं उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर आधारित गीत ‘‘बातें कम-काम ज्यादा’’ को यू-ट्यूब पर लॉंन्च किया गया।

◆ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण से सम्मानित किया।

◆ बाबा केदारनाथ कि चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो गई है पूरे विधि विधान के साथ बाबा केदार की पंचमुखी मूर्ति को ओमकारेश्वर मंदिर में विराजमान किया गया अब अगले 6 महीने यहीं पर बाबा केदार की पूजा अर्चना संपन्न की जाएगी।

◆ एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने हरियाणा की भांति वेतनमान का लाभ देने, एनएचएम में आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति से नियुक्तियां देने की मांग को लेकर सोमवार को सचिवालय कूच किया।

◆ महाकुंभ 2021 में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच में फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी पंत दंपती को एसआईटी ने नोएडा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार ।

◆ राज्य स्थापना दिवस पर गरतांग गली की सैर निशुल्क होगी।