उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (27 अक्टूबर, गुरुवार  शुक्ल  पक्ष , द्वितीया , वि. सं. 2079)

Ten

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, लगातार, भर्तिंयों के नोटिफिकेशन जारी कर रहा है। आयोग की ओर से, राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी और लेखपाल के पाँच सौ त्रेसठ पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है।

◆ पशुपालन व दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा है कि राज्य सरकार दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आजीविका को सशक्त बनाने के लिए जल्द ही सरकार दो नए प्रोजेक्ट भी शुरू करने जा रही है।

◆राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया और आयोजित कार्यक्रम में “गांधी और आज का भारत” विषय पर चर्चा की।
उन्होंने कहा की गांधी जी के विचारों पर चल कर आज हम देश और दुनिया में एक नया मुक़ाम हासिल कर रहे है।

◆ उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इसके बाद भैया दूज पर गंगा और यमुना अपने-अपने मायके में विराज हो जाएंगी। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए थे।

◆ आज भैया दूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान और सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच श्री केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गये। इस अवसर पर ढाई हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

◆ प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, एमडी, एमएस, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स में दाखिलों में उत्तराखंड की महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।

◆ राज्य कर विभाग ने 200 से अधिक की खरीद के बिलों पर ईनाम पाओ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सितम्बर के बाद के बिल विभाग के एप पर अपलोड किए जा सकते हैं।

◆ एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 में दून के आठ से ज्यादा स्कूलों ने टॉप-10 में जगह बनाई। ब्वॉयज बोर्डिंग में ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला।

◆ भारत सरकार द्वारा HMT की 45.33 एकड़ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित HMT की भूमि प्रदेश सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई।

◆ मौसम विभाग अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। संभावना जताई है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

◆ द्वितीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 7 नवंबर तथा द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 18 नवंबर को बंद हो जायेंगे।