उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ ( 16 सितंबर, शुक्रवार , आश्विन, कृष्ण  पक्ष , षष्ठी   , वि. सं. 2079) 

Ten

◆ खराब मौसम और बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गयी है। साथ ही श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की गयी।

◆ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार ने है कि पहले चरण में पुलिस आरक्षी, राजस्व उप निरीक्षक, लेखपाल, वन आरक्षी व सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षक समेत विभिन्न पदों के लिये विज्ञापन अक्टूबर में जारी किया जाना प्रस्तावित हैं।

◆ मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरुल के निस्तारण और अन्य उपयोगों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने देहरादून में कहा कि प्रदेश में जंगलों की आग का मुख्य कारण पिरूल है, जिसके कारण हर साल अनमोल वन संपत्ति का नुकसान हो रहा है।

◆ चंपावत और अल्मोड़ा जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चंपावत में संकल्प दौड़, अस्पतालों में फल वितरण, पौधरोपण, रक्तदान शिविर सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज संकल्प दिवस के अवसर पर देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया और कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के छह जिलों में 34 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 44 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ बदरीनाथ धाम में ऑनलाइन होटल बुकिंग के ठग को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया, आरोपी पर चमोली पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।

◆ मौसम विभाग ने शनिवार के लिए गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 18 व 19 को भी पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट रखा गया है।

◆ नैनीताल में उत्तराखंड पुलिस द्वारा लगभग ₹48 लाख कीमत के 346 मोबाइल फोन बरामद किये और उनके स्वामियों को बुलाकर उनके सौंपे गए ।

◆ सोमेश्वर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने पर 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, कार सीज।