April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (3 सितम्बर, शनिवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, वि. सं. 2079) …..विधानसभा भर्तियों की जांच के लिए तीन सदस्य विशेषज्ञ जांच समिति का गठन ..

Ten

◆ देहरादून विधानसभा भर्तियों की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने आज तीन सदस्य विशेषज्ञ जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य सचिव आईएएस दिलीप कुमार कोटिया को जांच समिति का अध्यक्ष और सुरेन्द्र सिंह रावत व अवनेंद्र सिंह नयाल को सदस्य बनाया गया है।

◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज सोमेश्वर विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य तथा शिक्षा से संबंधित घोषणाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

◆चम्पावत जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि कैसे कचरे को घर पर ही उचित निस्तारण करने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और लोगों को इस कार्य से जोड़कर उनकी आर्थिक बढ़ाई जा सकती है।

◆ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट
ने कहा है कि नौसेना में विक्रांत के शामिल होने से देश रक्षा के क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो गया है। आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री भट्ट ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

◆ उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसली में बर्निगाड के पास आज सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें तीन लोग सवार थे।

◆ हल्द्वानी के दो गांव में एक सड़क दुर्घटना में 35 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा था।

◆ रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने रुड़की शहर के नागरिकों के लिए रुड़की सेवा एप लॉन्च किया है। इस एप में तीस से अधिक सेवाओं का ऑनलाइन चयन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के 40वें ज्ञानदीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में नए भारत के निर्माण का जिम्मा आज के छात्रों के कंधों पर है।

◆ देहरादून एसओजी ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी की टीम ने 26.50 लाख की 265 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों सगे भाई है और ऑटो चलाने की आड़ में यह कारोबार करते हैं।

◆ गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में विभिन्न विषयों में सीटों की संख्या कम नही कर पिछले वर्ष की भांति करने की मांग को लेकर जय हो छात्र संगठन के दो नेता पेट्रोल की बोतल लेकर बिड़ला परिसर स्थित छात्र अधिष्टाता कार्यालय भवन पर चढ़ गए।

◆ ukssc पेपर लीक मामले में उत्तराखंड पुलिस STF ने टेक्निकल साक्ष्य व गवाहों के बयान के आधार पर पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को किया गिरफ्तार। यह 33वीं गिरफ्तारी है। अभियुक्त ने लीक पेपर की फोटोकॉपी कराकर अपनी पत्नी को देकर उसको चयनित कराया था।