March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (30 जुलाई, शनिवार, श्रावण शुक्ल पक्ष, द्वितीया, वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सूचना प्रोद्योगिक विकास एजेंसी स्थित ड्रोन एप्लीकेशन रिसर्च सेंटर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेंटर द्वारा आयोजित “शॉट ऑन माई ड्रोन” प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

◆ भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट बद्रीनाथ और नंदप्रयाग विधानसभा से विधायक भी रह चुके हैं।

◆ उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने की कार्रवाई जारी है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 4 दिन भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया है।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालयी क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए सतत विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने के लिए आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

◆ बदरीनाथ से पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को बीजेपी ने नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

◆ बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 288 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 225 मरीज ठीक हुए हैं।

◆ पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाले की तुलना बहुचर्चित पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से की। उन्होंने कहा कि भर्ती करने वाली संस्थाओं को जब तक स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जाएगा और उसमें निष्पक्ष लोगों को नियुक्त नहीं करेंगे तब तक परिणाम वही होगा जो आज हो रहा है।

◆ अल्मोड़ा में कृषि को बढ़ाने और जंगली जानवरों के आतंक से किसानों की फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग खेतों के आसापास चेन लिंक्ड फैंसिंग करेगा।

◆ बागेश्वर का रैखोली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं अचानक रोने और चीखने-चिल्लाने वाले मामले में
सीएमओ ने कहा है कि स्कूली छात्राओं ने कुछ दिनों पहले एक शव को फंदे पर झूलता हुआ देख लिया था, जिससे वह बुरी तरह डर गई थीं।

◆भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर चरीगाड़ में बने पुल में भारी बारिश के बाद दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक यदि पुल पर आवाजाही नहीं रोकी गई तो यह बढ़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।