उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा की संशोधित आंसर की जारी की, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी मुख्य परीक्षा-2025 की संशोधित ‘आंसर-की’ जारी कर दी है।

आंसर की जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने 14 सितंबर 2025 को प्रारंभिक आंसर-की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विषय-विशेषज्ञों ने विचार किया। इसके बाद औपबंधिक आंसर-की में संशोधन किया गया। यह संशोधित उत्तर कुंजी प्रथम प्रश्नपत्र-सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी और द्वितीय प्रश्नपत्र-खेलकूद विषयक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) की लिखित परीक्षा से जुड़ी है।