उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा विज्ञप्ति संख्या-59 दिनांक 15 मार्च, 2024 के द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड के अन्तर्गत हवलदार प्रशिक्षक के रिक्त 24 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञाप्ति प्रकाशित की गई। उक्त विज्ञापित पद के क्रम में जनपद उधमसिंहनगर एवं हरिद्वार में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सहयोग से दिनांक 21-10-2024 से 25-11-2024 तक शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।
यहां देखें जरूरी जानकारी
जिसमें हवलदार प्रशिक्षक की शारीरिक माप जोख व दक्षता परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 28-03-2025 को नई (Qualified) अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिसके अनुसार अर्ह अभ्यर्थियों की दिनांक 17 मई, 2025 को लिखित प्रतियोगी आयोजित की गई। उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 23-06-2025 को प्रथम औपबन्धिक उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दिनांक 23-05-2025 से 27-05-2025 तक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों के सम्बन्ध में ऑनलाईन आपत्तियों प्राप्त की गई।

देखें वेबसाइट

उपरोक्तानुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों के द्वारा निराकरण करने के उपरान्त संशोधित उत्तर कुंजी (Revised Answer Key) एवं लिखित परीक्षा के आधार पर हवलदार प्रशिक्षक के विज्ञापित पदों के सापेक्ष मा० आयोग द्वारा लिए गये निर्णय के अनुक्रम में निर्धारित अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाईट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।यह औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों से उनकी मेरिट के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा।