उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहकारी समितियों के अंतर्गत सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम और संस्तुति सूची जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, विभूति गुप्ता ने 80.00 अंकों के साथ जनरल रैंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर दीपक (77.50 अंक) और तीसरे स्थान पर दिनेश सिंह (76.50 अंक) रहे हैं। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 20 मार्च, 2026 को औपबंधिक चयन परिणाम घोषित कर अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था। 6 अप्रैल, 2026 को हुए सत्यापन के बाद अब अंतिम श्रेष्ठता सूची विभाग को भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है। चयनित अभ्यर्थी अपना विस्तृत परिणाम और मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
