उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय अर्हता के कुल 416 पदों की लिखित परीक्षा का चयन परिणाम और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
दी यह जानकारी
जिसमें आयोग की ओर से कुल 668 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से चयनित किया गया है। लिखित परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) एवं राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों के लिए शारीरिक माप-जोख और दक्षता परीक्षा 06 व 07 अगस्त, 2026 को कराई गई थी। सहायक समीक्षा अधिकारी (राज्यपाल सचिवालय) तथा वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए कंप्यूटर टंकण और आशुलिपिक परीक्षा अलग से आयोजित होगी। अभिलेखों की जांच और कौशल परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों व वरीयता के आधार पर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट स्क्रूटनी की तिथि और ऑनलाइन लिंक से जुड़ी गाइडलाइंस जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को लगातार आयोग की वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in)