उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्या-61/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 17 सितंबर, 2024 में विज्ञापित आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक व अन्य पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया। उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 08 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गयी।
परीक्षा का हुआ आयोजन
लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या 474/ परीक्षा (गोपन) / 2024-25 दिनांक 31 जनवरी, 2025 द्वारा टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गयी। औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित 1120 अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा दिनांक 16 जून, 2025 से 10 जुलाई, 2025 तक देहरादून एवं नैनीताल (हल्द्वानी) जनपद में आयोजित की गयी।
देखें वेबसाइट
सूच्य है कि टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में रिक्त पदों के सापेक्ष पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त न होने के कारण अवशेष पदों के सापेक्ष टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु द्वितीय चरण की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है, जिसकी टंकण व आशुलेखन परीक्षा दिनांक 20 जनवरी, 2026 से प्रस्तावित है। टंकण व आशुलेखन परीक्षा के समय व स्थान, प्रवेश पत्र संबंधी सूचना शीघ्र आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित की जायेगी। इसके साथ ही औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की आवश्यकतानुसार तैयारी सुनिश्चित कर लें।