उत्तराखंड: उत्तराखंड पीसीएस- जे-2022 का परिणाम जारी, विशाल ठाकुर बनें टाॅपर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड पीसीएस-जे-2022 का परिणाम जारी हो गया है। आयोग की ओर से सोमवार शाम को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 का अंतिम चयन परिणाम जारी किया गया है।

पीसीएस-जे परीक्षा 2022 परिणाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस-जे-2022 में विशाल ठाकुर पीसीएस-जे परीक्षा 2022 के टॉपर बने हैं। जबकि सृष्टि बनियाल ने दूसरा और ऋषिकेश निवासी योगेश गुप्ता ने तीसरी रैंक हासिल की है। जिसमें पीसीएस-जे 2022 की मुख्य लिखित और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन 05 से 09 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित किया गया था। वहीं साक्षात्कार 30 अप्रैल से 03 मई के बीच आयोजित हुए थे।