उत्तराखंड: फरवरी में आयोजित होगा उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जरूरी निर्णय लिया गया।

लिया यह निर्णय

जिसमें बताया कि फरवरी में हरिद्वार स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के गुरुकुल परिसर में तृतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार साथ ही शासन स्तर से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता के विपरीत लिए जा रहे निर्णयों पर रोष जताया। विवि में नए-नए नियम थोपने पर चर्चा की गई। सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नियुक्तियों और पदोन्नतियों के कई प्रकरण शासन स्तर पर विचाराधीन हैं। एक तरफ शासन जल्द नियुक्ति की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ मामले उसी के स्तर से लंबित हैं। निर्णय लिया कि महासंघ राज्य के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को इन मामलों में पत्र भेजेगा।