उत्तराखंड: उत्तरकाशी धराली व हर्षिल त्रासदी: आपदाग्रस्त धराली और हर्षिल क्षेत्रों के लिए भेजी जा रही खाद्यान्न सामग्री, रेस्क्यू अभियान भी जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए हैं। यहां लापता लोगों की तलाश जारी है। वहीं आपदा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न सामग्री निरन्तर भेजी जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ‌। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। वहीं मंगलवार को फिर खीर गंगा में पानी बढ़ने से राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुए हैं।

भेजी जा रही खाद्यान्न सामग्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर धराली व हर्षिल घाटी में आपदा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न सामग्री निरन्तर भेजी जा रही है। बीते कल मंगलवार को हेली सेवा पुनः प्रारंभ होने पर राशन सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार लोगों के घरों तक जाकर राहत टीम लगातार राशन वितरण कर रही है। राहत शिविरों में भी चिकित्सा, खाने से लेकर रहने तक सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं।