उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं पहाड़ों में भारी बारिश ने दुश्वारियां बढ़ा दी है।
भारी बारिश से तबाही
वहीं उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। गुरूवार को आपदा में फंसे 112 लोगों को रेस्क्यू कर चिनूक और एमआई 17 हेलिकॉप्टर से देहरादून एयरपोर्ट लाया गया। मेडिकल के बाद सभी को ट्रेन व बसों से उनके घरों की ओर रवाना किया गया। जिसमें पहली उड़ान में 29, दूसरी उड़ान में 10, तीसरी और चौथी उड़ान में 31-31 कुल 101 लोगों को एयरपोर्ट पर रेस्क्यू कर लाया गया। एमआई 17 से भी कुल 11 लोगों को लाया गया। वहीं बचाव कार्य में तेजी लाते हुए अभी तक 274 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि लापता लोगों को तलाशने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार खोज और बचाव कार्य में जुटी हैं।