अमेरिका ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, 25% आज से लागू, ज्वेलरी-टेक्सटाइल जैसे इन सेक्टरों पर पड़ेगा भारी असर, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत से किए जाने वाले आयातों पर टैरिफ लग गया है।

पहला टैरिफ लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ का बड़ा झटका दिया है। यह टैरिफ पिछले महीने घोषित 25 फीसदी टैरिफ से दोगुना है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार शाम को अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की, जिसके बाद कुल टैरिफ 50 फीसदी हुआ।‌ जिसमें पहला टैरिफ बीते कल गुरुवार 7 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से लागू हो गया है, जबकि अतिरिक्त टैरिफ 21 दिन बाद प्रभावी होगा। 25 फीसदी अतरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा।  

भारत के निर्यात पर पड़ सकता है बड़ा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी भारतीय सामानों पर करीब 10% टैरिफ लगता था। जिसके बाद अब नए टैरिफ लगने से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। जिसमें 50 फीसदी टैरिफ से भारतीय सामान अमेरिकी बाजार में महंगे हो जाएंगे। झींगा, जैविक रसायन, कालीन, कपड़े, रत्न और आभूषण, स्टील, एल्यूमीनियम, तांबा, मशीनरी, फर्नीचर जैसे ज्यादातर उत्पादों पर 50 फीसदी या उससे ज्यादा टैरिफ लगेगा। इसके अलावा वाहनों पर 26 फीसदी और पेट्रोलियम उत्पादों पर 6.9 फीसदी टैरिफ होगा।