उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश ने बड़े जख्म दे दिए हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
उफान पर आया नाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में भारी बारिश ने खुब तबाही मचाई है। उत्तरकाशी ज़िले के थराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण भूस्खलन हुआ। साथ ही एक स्थानीय नाला भयानक तेज़ी से उफान पर आ गया। गंगोत्री धाम और मुखवा के पास स्थित धराली गांव में अचानक नाला उफान पर आ गया। पहाड़ों से बहते तेज पानी ने कई घरों को तबाह कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।
की जाएगी तैनाती
रिपोर्ट्स के मुताबिक वहीं अब उत्तरकाशी के धराली में बचाव व राहत कार्यों को गति देने के लिए मिलिट्री एवं सिविल कमांड पोस्ट के साथ ही इंसिडेंट कमांड पोस्ट का भी गठन किया जाएगा। यह पोस्ट सभी सुरक्षा बलों के बीच समन्वय स्थापित करेगी। इस पोस्ट के समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टरों में बांटते हुए राहत एवं बचाव दलों की तैनाती की जाएगी।