उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में डीजे पर डांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच केदारनाथ धाम से जुड़ी एक वीडियो काफी वायरल हो रहीं हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे मंदिर के पीछे पंजाबी गाने पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में केदारनाथ कैंपस में डीजे की धुन पर कुछ यात्रियों का ग्रुप डांस, मस्ती और हल्ला करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूछताछ से पता चला कि यह वीडियो 1 मई 2025 की रात का है, जो केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से एक दिन पहले का है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली की तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धार्मिक स्थल को अपवित्र करना) के तहत दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।