उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी की हैं।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग के सचिव राहुल गोयल ने जरूरी जानकारी देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे अपने निकटतम विकासखंड या तहसील कार्यालय में प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
देखें वेबसाइट
पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर पंचायत मतदाता पर क्लिक करके देख सकते हैं। जिसमे वह वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर देख सकते हैं।