जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए एक विशेष अलर्ट जारी किया है। जिसमें खास कर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में रहने वाली आम आबादी को आकाशीय बिजली और अचानक होने वाली मूसलाधार बारिश से सावधान रहने को कहा गया है। बादलों की कड़कड़ाहट के साथ आने वाली यह प्राकृतिक आफत पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन पांच प्रमुख पहाड़ी जिलों के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम दर्जे की तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों और ऊंचाई वाले रास्तों पर चल रहे चालकों को विशेष रूप से सचेत किया है। इसके अलावा राज्य के जो अन्य पहाड़ी हिस्से हैं वहां भी मौसम शुष्क नहीं रहेगा और कहीं-कहीं फुहारें गिरती रहेंगी। मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।