उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। पिछले कई दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर हो गया है, जिससे कई दिनों से जारी बारिश, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला भी धीरे-धीरे थमने लगा है। आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 13-16 अप्रैल तक मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 17 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कई पहाड़ी जिलों में एक बार फिर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।