उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जनपदों को लेकर सतर्कता बरतने को कहा गया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही बारिश के तेज से अति तेज दौर हो सकते हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।