मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं धूप तो कहीं बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका जताई है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं तेज धूप खिलने के आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिलने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने और हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है और दोपहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।