फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क है और चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी मौसम में बदलाव जारी है। अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्का हिमपात हो सकता है। उत्तराखंड में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए आसपास बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ धूप रहने के आसार हैं।