अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर लगातार जारी है और आज यानी 2 अगस्त को राज्य के कई इलाकों में मौसम का मिज़ाज काफी सख्त रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राज्य मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 03 अगस्त को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। इसके अलावा, राज्य के तमाम पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर (स्पेल) आने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर बादल गरजने और आकाशीय बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।