जून का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी में तेजी से इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मौसम को लेकर एक बार फिर से अनुमान जारी किया है। आज पहाड़ों में में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक, साइक्लोन से बदले पैटर्न की वजह से उत्तराखंड में बेहद गर्म हवाएं चल रही हैं। बारिश नहीं हुई है। ऐसे में तापमान बढ़ रहा है। इस बार गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे। 31 मई को 43.3 डिग्री तापमान पहुंचा, जो मई का ऑल टाइम रिकार्ड बना। जून महीने में 14 तारीख को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा। ऐसे में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।