उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकाें में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर जहां पहाड़ी जिलों बर्फिली हवाएं चल रही है तो वही मैदानी जिलों में सुबह शाम कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक प्रदेश में आज 20 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आज मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के किसी भी इलाके में कोई अर्लट जारी नहीं किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।