उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग की चेतावनी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक राज्य के अनेक हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।