उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम का बदला मिजाज: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ी तपिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के साथ ही दिनभर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम के अचानक बदलने की आशंका बनी हुई है। मैदानी इलाकों में धूप निकलने के कारण तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय मौसम परिस्थितियों के चलते कहीं-कहीं बारिश जारी रह सकती है। मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। अगले कुछ दिनों तक ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने से लेकर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।