उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से मैदान तक बादलों ने डेरा डाल लिया है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।