उत्तराखंड मौसम अपडेट: सख्त हुआ मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

फरवरी का महीना है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग की ओर से आज मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तीन हजार से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।