दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में नए साल पर पहाड़ बर्फ लकदक मिलेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं देहरादून में अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम जानकारों के मुताबिक राजधानी देहरादून, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिले के आस-पास शीतलहर के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। बदलते मौसम से कड़ाके की ठंड में इजाफा हुआ है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।