उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मानसून के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए देहरादून समेत तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। गसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।