उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौस

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना जताई है। इस दौरान देहरादून और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा के दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।