उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की यह एडवाइजरी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही कई इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा भी बताया गया है। आज 29 और 30 जुलाई को भी पहाड़ के प्रमुख जिलों को राहत नहीं मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी बरकरार रखी गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में इन दो दिनों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी हुई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से लेकर मध्यम भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की घटनाएं शुरू हो सकती हैं। कई जगहों पर राजमार्ग और संपर्क मार्ग अचानक मलबे से बंद होने की प्रबल आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।