जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं झोंकों में 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं, जो पेड़ों, बिजली लाइनों और कमजोर संरचनाओं के लिए खतरा बन सकती हैं। आज 5 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भी ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। राज्य के बाकी जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम काफी सक्रिय और खतरनाक रह सकता है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर हैं, जबकि लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।