मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी 22 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गर्जन की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती है । इसके अलावा मौसम विभाग ने 22 मई तक मैदानी जिलों में हीटवेव जैसे हालात बने रहने की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलों को एडवाइजरी जारी कर दी है। IMD के अनुसार, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में इस वीकेंड पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है। आने वाले शनिवार और रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और हवाओं से मौसम सुहाना हो जाएगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम भी तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।