जनवरी महीने का आज पहला दिन है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम में बदलाव के आसार है। मौसम जानकारों के अनुसार, हल्की धूप के साथ अगले एक हफ्ते तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर आरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ आदि पर्वतीय जिलों में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है।
अल्मोड़ा का आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।