उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर लगातार जारी है।‌ मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ वर्षा की अत्यधिक संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।