अल्मोड़ा: पुलिस की जागरूकता मुहिम, छात्राओं को दी साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनों की विस्तृत जानकारी

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी जरूरी जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 11.06.2026 को प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद तथा महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी द्वारा विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनटीडी अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पोक्सो एक्ट एवं महिलाओं के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण एवं अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करने का अनुरोध किया गया।