उत्तराखंड: विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में मिलेगी डायरेक्ट एंट्री, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते सोमवार को मिस उत्तराखंड-2025 के सब कॉन्टेस्ट मिस परफेक्ट टेन और मिस ऑसम लेग्स का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से यह आयोजन किया गया। इस दौरान ऑडिशन में चुनी गई राज्यभर की करीब 36 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस संबंध में मिस उत्तराखंड के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि इस बार की मिस उत्तराखंड फेमिना मिस इंडिया में सीधे एंट्री पा सकेगी।