May 30, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: यहां जंगलों को आग से बचाने के लिए महिलाओं ने संभाला मोर्चा, जाने

 2,144 total views,  2 views today

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर में गर्मी बढ़ने लगी है। उत्तराखंड में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

जंगलों को आग से बचा रही महिलाएं-

वही अब चमोली में जंगलों में बढ़ती आग को कम करने के लिए व जंगलों को आग से बचाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। जी हाँ यहां गोपेश्वर से 15 किलोमीटर दूर दशोली ब्लॉक के ठेली गांव की महिलाएं पर्यावरण प्रहरी बनकर जंगल को आग से बचाने की मुहिम में जुटी हुई हैं।