उत्तराखंड: IAS अधिकारी बताकर योग प्रशिक्षक दंपती से ठगे 23 लाख रूपये, जानें कैसे दिया घटना को अंजाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहें हैं। जो अलग अलग पैतरे अपनाकर लोगों को ठग रहें हैं। एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है।

ऐसे बनाया ठगी का शिकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के योग प्रशिक्षक दंपती से करीब 23 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी के अनुसार, कारबारी ग्रांट निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के न्यायखंड निवासी हिमांशु जुयाल से उनकी मौसी की बेटी ने 20 अगस्त 2023 को मुलाकात कराई थी। मौसी की बेटी ने उन्हें बताया था कि हिमांशु आइएएस अधिकारी है। जिसमें आइएएस अधिकारी बताकर गाजियाबाद के शातिर ने ठगी की। जानकारी के अनुसार ठग ने कहा कि वह स्टडी लीव पर दून आया है और यहां रहकर पीएचडी की तैयारी करेगा। इसी बीच उनका भरोसा जीता और धीरे-धीरे उधार के तौर पर दंपती से रकम लेता गया। साथ ही शिकायतकर्ता को एफसीआइ (फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया) का फर्जी लाइसेंस और पत्नी को भारतीय मानक ब्यूरो का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपना रुतबा दिखाया। घर में भी रूका। इसके बाद घर से उनके लाखों रुपयों की नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गया। जब शिकायतकर्ता ने फोन कर रकम और गहने वापस मांगें तो आरोपित ने उनकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो भेजकर उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी।

पुलिस की जांच शुरू

बाद में जानकारी निकाली तो पता चला कि व आईएएस अधिकारी वही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।